नई दिल्ली : आज मंगलवार की सुबह से ही दिल्लीवासियों को बारिश से राहत हुई है। आस पास के क्षेत्रों में भी मंगलवार सुबह बारिश से लोगों को राहत हुई है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो गई। बारिश से दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों जलभराव से जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बाहर ठंडी हवा चल रही है। लोगों को कई दिनों के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में बारिश के बीच कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया है। इससे पैदल आने-जाने वालों को परेशानी का सामना हुआ था।
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, जलभराव लेकिन मिली राहत

