शिवपाल सिंह यादव के आवास पर तीन पार्टियों के पहुँचे अध्यक्ष, ओबैसी भी शामिल

प्रदेश में विधानसभा चुुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण भी पहुंचे। इसी बीच करीब घंटे भर कई मुद्दों पर चर्चा होती रही। हालांकि, अभी गठबंधन को लेकर कोई खबर नहीं आई है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लगातार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की पहल करते आए हैं,लेकिन अभी तक स्थितियां साफ नहीं हो पाई है। शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में साफ किया था कि उनकी तरफ से पहल हो चुकी है।  इस बीच वह दो अक्तूबर को फिरोजाबाद से पैदल यात्रा और 12 अक्तूबर को सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालने की भी तैयारी हुई है। दोपहर वह इटावा से लखनऊ लौटे। शाम करीब छह बजे उनके आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी आवास पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *