वनप्लस नॉर्ड 2 फ़ोन में हुआ ब्लास्ट,यूज़र हुआ घायल

वनप्लस स्मार्टफोन में ब्लास्ट होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस मामले को ट्विटर पर एक यूजर ने उठाया है। यूजर ने दावा किया है कि यह ब्लास्ट वनप्लस नॉर्ड 2 फोन कॉल के दौरान हुआ है, और इससे यूजर को चोट भी आई है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 2 में हुए ब्लास्ट की वजह से उसके भाई के हाथ और चेहरे के कुछ हिस्से पर चोट आई है।
ट्विटर पर यूजर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब उसका भाई फोन पर बात कर रहा था. इस पर जवाब देते हुए कंपनी ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है। वनप्लस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्लास्ट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसके कुछ हैंडसेट्स में ब्लास्ट के मामले सामने आ चुके हैं। वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्लास्ट हुए हैंडसेट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर यूजर ने शेयर भी की हैं, जिसमें ब्लास्ट हुए स्मार्टफोन को साफ-साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों में स्मार्टफोन को हालांकि पहचानना तो मुश्किल है, लेकिन यूजर की मानें तो यह फोन वनप्लस नॉर्ड 2 है. हालांकि, अभी तक फोन के ब्लास्ट होने की वजह साफ नहीं हुई है।