मिल रहा है कमाई का मौक़ा ,एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ज़ारी करेगा अपना आईपीओ

मुंबई : एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। एसबीआई के इस आईपीओ के बारें में बात करें तो इसका प्रबंधन करने के लिए जल्द ही निवेश बैंकों के चयन होने की संभावना लग रही है ।इस आईपीओ के ज़रिये कंपनी कम से कम 500 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है। बता दें कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड, एसबीआई और फ्रांस के अमुंडी एसेट मैनेजमेंट का संयुक्त उद्यम है।

बाज़ार के जानकारों की मानें तो इस सप्ताह की शुरुआत में एसबीआई को फंड्स मैनेजमेंट ने कई निवेश बैंकों से बोलियों का ऑफर मिले हैं। बता दें कि मानदंडों को पूरा करने वाले अधिकतर बड़े बैंकों ने आईपीओ के लिए आवेदन करने का काम किया है. एसबीआई फंड अब आवेदकों को न्योता देंगे. इसके बाद वे अपने आईपीओ के प्रबंधन के लिए सिंडिकेट का चयन करने का काम करेंगे। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार म्यूचुअल फंड में एसआईपी का योगदान बढ़ चुका है।