हिमाचल में भी यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय और फास्ट फूड काॅर्नर, रेहड़ी पर मालिक की आईडी लगानी अब से जरूरी होगा। लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी न हो। इसके लिए शहरी विकास एवं नगर निगम की बैठक में निर्देश जारी किया है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर यह खबर साझा की है। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ ओर से इस संबंध में लिए गए फैसले को भी कोट किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खानपान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए थे। देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटी ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, सत्यापन आदि के भी निर्देश दिए हैं साथ ही आम जन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में आवश्यकतानुसार संशोधन के भी निर्देश दिए।
Related Posts
आज सौरभ भारद्वाज मिलेंगे सीएम केजरीवाल से जेल में
नई दिल्ली : शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल से…
दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरा ईमेल रिसीव हुआ है जिसमें लिखा गया है कि स्कूल…
हरदा ने कही बड़ी बात,अब आगे किस योजना में लगें है पूर्व सीएम
आज उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने वर्तमान सीएम के लिए बड़ी बात कही,दरअसल आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत…

