छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा में सियासी घमासान ने नया मोड़ लिया है। अब भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। इस सिलसिले में आठ से दस वाहनों में पुलिस सीएसपी अजय राणा के नेतृत्व में कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पर पहुंच गई। जैसे ही यह सूचना मिली,कमलनाथ समर्थक भी बंगले पर जमा हो गए। भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। रविवार रात सुदेश नागवंशी ने एक शिकायत दर्ज कराई कि सचिन गुप्ता, निवासी आदित्य धाम, छिंदवाड़ा और कमलनाथ के सहयोगी आरके मिगलानी ने एआई तकनीक से एक फर्जी वीडियो बनाया और पूरी तरह फर्जी है। फिर एक निजी चैनल की ओरिजिनल न्यूज का एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया। वीडियो को वायरल करने की कोशिश की गई।
कमलनाथ के घर पहुंची पुलिस, पीए मिगलानी से हुई पूछताछ

