दूल्हे ने माँगा दहेज़, लड़की वालों ने दूल्हे समेत सबको बनाया बंधक 

जयमाल के दौरान दूल्हे को दहेज़ मांगना पड़ा महंगा। सिर्फ दूल्हे को ही नहीं बल्कि उसके परिजनों को भारी पड़ा। आक्रोशित घर वालों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंंधक बनाया और दूल्हे को पेड़ से बाँध दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने लाइ और मामलें को सुना। पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला।  
क्या है मामला ?-दरअसल, मानधाता क्षेत्र के हरखपुर में बीते दिन बुधवार की रात जौनपुर से बारात पहुंची थी जिसके बाद जयमाल के दौरान अचानक दूल्हा दहेज की मांग करने लगा। इससे दुल्हन के घर वालों में सन्नाटा छा गया।  लोगों ने उसको समझाने का प्रयास किया। जब वह अपनी बात पर अड़ा रहा तो आक्रोशित परिवार के लोगों ने दूल्हे अमरजीत को पेड़ से बांध दिया गया और दूल्हे के कई रिश्तेदारों और बरातियों को भी बंधक बना लिया गया। जहां हड़कंप मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *