ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार हुई ‘ओएमजी 2’,पढ़े तारीख

अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ साल की मोस्ट इंतज़ार वाली फिल्मों में थी  जो कि बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपने कंटेंट से सबके दिलों पर राज करने वाली अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ अब 8 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर ऑनएयर होने जा रही है।  ‘ओएमजी 2′ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। जिसे दर्शक 8 अक्टूबर 2023 से देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस गुडन्यूज को सुनाया है।अभिनेता अक्षय ने कहा  था कि OMG 2’ की OTT रिलीज होना चाहिए। यह कहानी सीमाओं से परे है और दूर तक यात्रा करने की हकदार है।इस फिल्म में अक्षय के अलावा यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी, पवन राज मल्होत्रा, गोविंद नामदेव, आरुष वर्मा, अरुण गोविल और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *