उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर जहां दिल्ली एनसीआर और पश्चिम यूपी पंजाब में भूकंप के झटके महसूस हुए वहीँ उत्तराखंड की धरती भी डोली। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ और देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया। करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही जिससे लोग दहशत में आ गए। अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। आए भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग बाहर भागने लगे और घबरा गए।
भूकंप से उत्तराखंड की दो बार डोली धरती,भागे लोग
वाडिया इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ वैज्ञानिक डीके यादव के मुताबिक, दो बजकर 25 मिनट पर 4.9 मैग्नीट्यूड का पहला झटका आया। वहीं, दो बजकर 51 मिनट पर 5.7 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका महसूस किया गया। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं।

