टीवी जगत से दुखद खबर,फैन्स हुए परेशान 

मनोरंजन जगत से दुखद खबर मिल रही है जहां पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा की हालत  काफी नाजुक हो गई है। एंड्रिला शर्मा अस्पताल में भर्ती हैं।  गौरतलब है कि बीते दिनों अचानक ही उनकी तबीयत ख़राब हुई थी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनकी हालत को गंभीर बताया है। एंड्रिला शर्मा हावड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें अचानक ही स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की हालत काफी नाजुक बनी हुई हैं। डॉक्टर्स ने अभिनेत्री को वेंटिलेटर पर रखा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। इससे पहले कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग जीत चुकी हैं। एंड्रिया शर्मा को जब दूसरी बार कैंसर का पता चला था तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी। अभिनेत्री ने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया। उस दौरान उनके कीमोथेरेपी के सेशन चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह ठीक बताया था। एंड्रिया शर्मा एक्टिंग में अपना कमबैक भी कर चुकी थीं लेकिन अब अभिनेत्री की तबीयत फिर बिगड़ गईं। सभी जगह प्रार्थनाओं का दौर जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *