एक बार फिर देश के तटीय इलाकों पर चक्रवात का ख़तरा मंडरा रहा है। तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की अब तक की जानकारी के मुताबिक़, आने वाले 36 घंटों में बिपरजॉय और भी भयान रूप मं बदल सकते हैं। इसके बाद यह गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा इसकी भी सम्भावना है। इस तूफान का असर गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है।
इस दौरान यहां तूफान व तेज बारिश भी करेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज शुक्रवार को कहा कि बिपरजॉय के अगले 36 घंटे में खतरनाक रूप की आशंका जताई है। अगले दो दिनों में उत्तर से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
इस खतरनाक चक्रवाती तूफान रात 11:30 बजे गोवा से 840 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण में और मुंबई से 870 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर था अब मौसम विभाग ने चेताया है कि बिपरजॉय अगले 36 घंटे में खतरनाक रूप ले सकता है। अगले दो दिनों में यहां से इसके उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ेगा।

