पूर्व विधायक चैंपियन के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद अब विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों के 300 समर्थकों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई हुई है। साथ ही दोनों के समर्थकों के शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटा रही है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार एक्शन कर रही है। बीते सोमवार को पुलिस की ओर से चैंपियन और उनके परिवार के लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अब पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के शस्त्र लाइसेंसी निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। विधायक उमेश का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। पुलिस इन शस्त्रों को भी जब्त कर रही है। वहीं, पुलिस दोनों के समर्थकों पर लगातार शिकंजा कस रही है। रुड़की पुलिस ने दोनों के 300 समर्थकों को मुचलका पाबंद किया है।
विधायक उमेश कुमार का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त, जानिए मामला
