नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में अगले वर्ष 2023 तक पटाखों का इस्तेमाल करना, उसे बेचना, बनाना या उनको स्टोर करना दिल्ली सरकार ने फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। यही नहीं दिल्ली में ऑनलाइन या ऑफलाइन भी पटाखों की बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है। यह घोषणा दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज एक ट्वीट के माध्यम से की।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और इस्तेमाल पर 1 जनवरी 2023 तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर भी यह प्रतिबंध लागू होता है. पर्यावरण मंत्री ने अपने ट्वीट कहा है कि दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे कि लोगों को प्रदूषण के हानिकारक खतरों से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक लागू रहेगा।
दिल्ली सरकार ने की बड़ी सख़्ती,लगाया प्रतिबन्ध

