लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानि 15 अक्टूबर को अलीगढ़ आ रहे हैं, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ हैबिटेट सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को हैलीकॉप्टर से दोपहर 3:45 बजे निर्माणाधीन राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय पहुंचकर शाम 4 बजे तक निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। शाम 4:25 से 4:45 बजे तक कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात शाम 4:45 से 5:30 बजे तक जनपद अलीगढ़ के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था पर बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लालडिग्गी स्थित हैबीटेट सेंटर पहुंचकर सांय 5ः40 बजे स्मार्ट सिटी निर्मित अलीगढ़ हैबीटेट सेंटर का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, जनपद की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 6:20 से 6:45 बजे तक स्थानीय भ्रमण एवं 7 बजे से 7:30 बजे तक सर्किट हाउस सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को एटा के लिये प्रस्थान करेंगे।
सीएम योगी कल अलीगढ़ के दौरे पर,हेबिटेट सेंटर का करेंगे उद्घाटन

