भाजपा का JDU से गठबंधन पर इंकार, भड़के नितीश

बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सम्मेलन में बड़ा ऐलान हुआ है। बीजेपी बिहार में अब किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएगी। बिहार में भाजपा सरकार बनेगी। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि ‘हमने बहुत दिनों तक दूसरों को माथे पर ढोया, अब बीजेपी खुद सरकार खड़ी करेगी। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम मर जाएंगे, लेकिन बीजेपी के साथ कभी नहीं आएँगे। 

खबर है की सीएम नीतीश कुमार महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पटना के गांधी घाआए थे जहां उन्होंने ये कहा है। सीएम नीतीश ने ये भी कहा कि ने , नई पीढ़ी को कभी भी महात्मा गांधी के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। सबको याद रखना है और अगर ये लोग हमारे बीच झगड़ा करवाना चाहेंगे तो अपना समझेंगे।इतना ही नहीं बल्कि नितीश कुमार ने ये भी कहा कि मुझे मर जाना कबूल है, लेकिन बीजेपी के साथ जाना कबूल नहीं है।  हालाँकि इससे पूर्व में ही गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कहा है कि नीतीश कुमार के साथ अब कोई समझौता नहीं होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *