नए आपराधिक कानून के तहत आज हरिद्वार में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सीएम धामी ने कहा आज ऐतिहासिक दिन अंग्रेजों के जमाने के क़ानूनों से देश को मुक्ति मिल गई है। पूरे देश में नये आपराधिक क़ानून लागू किए जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि इनके क्रियान्वयन के लिए पुलिस को 20 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है। नये क़ानून दंड के लिए नहीं न्याय को ध्यान में रखते हुए बने हैं।
नए कानून के तहत हरिद्वार में पहला मुकदमा दर्ज….सीएम धामी ने कहा- ऐतिहासिक दिन है

