लखनऊ : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के डालीबाग में जिला जज के आवास के निकट ही कार के अंदर एक शव जो मिला है वो सेवानिवृत्त कर्मी मनोज कुमार श्रीवास्तव का है। शव कार की पिछली सीट पर पाया गया। इससे सनसनी फैल गई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक कर्मचारी छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुआ था। मनोज कुमार श्रीवास्तव गुडंबा के गायत्री पुरम कॉलोनी के रहने वाले थे। बीते दिन बुधवार सुबह अपनी क्रेटा कार से एनबीआरआई ऑफिस आये थे और दोपहर को ऑफिस से अकेले आए थे। रात 2 बजे परिजनों ने गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उनके दोनों मोबाइल आन थे। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस बृहस्पतिवार दोपहर कार तक पहुंची और कार से शव बरामद किया।
जिला जज के आवास के निकट कार में मिला शव, किसका मिला शव ?
