भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है जिसपर पूरे देश से उनके लिए बधाई सन्देश दिए जा रहे हैं। पीएम ने आज देश को जन्मदिन के मौके पर बड़ी सौगात दी है, जिसका सीधा फायदा जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के को होगा। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लॉन्च किया।
इस विश्वकर्मा योजना पर 13000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। जिसका सीधा फायदा इससे जुड़ने वाले लाभार्थियों को मिलेगा ।विश्वकर्मा योजना में पहली बार में 18 पारंपरिक व्यापारों को लाया गया है और इस योजना के तहत जुड़ने वाले लोगों की दों तरह की स्किल ट्रेनिंग की जाएगी। इसमें पहली बेसिक और दूरी एडवांस ट्रेनिंग
ऐसे होगा आवेदन –
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट पासबुक।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाणपत्र
शामिल है।
आवेदक की उम्र 18 साल या उससे अधिक हो।

