अभिनय के क्षेत्र के साथ साथ शिक्षा क्षेत्र में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है जी हाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अरुषि ने मानव संसाधन प्रबंधन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री ली है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की और अरुषि की उनके समर्पण और असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
अरुषि ने मौके पर कहा कि प्रबंधन की हर जगह जरुरी है। नेतृत्व इसका एक महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने अपनी ख़ुशी सबके सामने व्यक्त की और अरुषि ने कहा, “मैं इस प्रतिष्ठित मान्यता को प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। अरुषि एक फिल्म निर्माता भी है।

