भोपाल : दमोह में आज बुधवार को पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा हुआ है। इसको लेकर इमलाई फैक्ट्री के पास 50 एकड़ जमीन को साफ कर सभा स्थल, तीन हेलीपैड और वाहन पार्किंग की साड़ी इंतज़ाम हुए हैं। पीएम मोदी करीब 40 मिनट मंच पर हैं। नोटबंदी को याद करते हुए पीएम मोदी ने जिक्र किया कि जो लोग नोट के गद्दों पर सोते थे उनकी नींद उड़ गई थी। मुझे भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस मुझे सौ-सौ गालियां देते हैं। जो मुझे गालियां देते हैं, ये सारे लोग किसी न किसी घोटाले में लिप्त हैं। ये लोग चाहे कितनी भी गालियां दे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी।इसी साल मध्यप्रदेश के लोगों को केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये भेजे हैं, क्योंकि यहां कोई पंजा सरकार में नहीं है। अगर कांग्रेस यहां गलती से भी आ गई तो यहां 85 फीसदी कमीशन तय है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कांग्रेस से सावधान रहने की जरुरत है। भाजपा का लक्ष्य गरीब का विकास है। कांग्रेस को लोगों ने 60 साल मौका दिया, लेकिन कांग्रेस ने बुंदेलखंड को सिर्फ सूखा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक चुनने के लिए नहीं है, ये मध्यप्रदेश के विकास के लिए है। हमें एमपी को देश के टॉप 5 औद्योगिक राज्यों में पहुंचाना है।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, कांग्रेस के अध्यक्षों का संचालन रिमोट से

