इस्राइल और हमास के युद्ध को काफी समय हो चुका है एक महीने से ज्यादा हो जाने के बाद भी स्थितियां सामान्य नहीं है। इस बीच हमास की तरफ से अब तक इस्राइल से बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया है और हमास ने अभी भी 240 लोगों को अपनी कैद में रखा हुआ है।
इस बीच इस्राइली राजदूत ने भारत से अपील करते हुए बोला है कि यहां दिवाली पर लोग इस्राइली बंधकों के लिए एक उम्मीद का दीया जरूर जलाकर उनके लिए दुआ करें। एक्स पर अपने पोस्ट में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलॉन ने कहा, “भगवान राम के लौटने के उपलक्ष्य को याद करते हुए दीया जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर हमारे करीबियों के लौटने की उम्मीद में भी एक दीया जरूर जलाइए ।”

