हरिद्वार : आज बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने वीआईपी घाट पर अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया। नड्डा बीते मंगलवार की देर शाम धर्मनगरी में पहुंचे थे। निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात नहीं की। बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। वह हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं।
जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, नहीं मिले पदाधिकारियों से

