नैनीताल : नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित गोपाला सदन में तब सनसनी फैल गई जब एक नवयुवक का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि युवक के सीने में गोली लगी है। शव के पास से मौजूद पुलिस ने तमंचा और एक खोखा खोज निकाला है। इस घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी पंकज भट्ट समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर जांच के लिए मौजू हुए है।
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक ,आज सुबह शुक्रवार को मल्लीताल के गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर लोगों ने युवक के शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाल प्रीतम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतक राजस्थान का निवासी –मृतक राजस्थान का रहने वाला है और उसका नाम सौरभ पांडे है। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। युवक यहां कैसे पहुंचा पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

