G20 में चीनी संदिग्ध पहुंचा,’बैग में क्या लाया ? 

भारत में नौ और दस सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता नई दिल्ली में पहुंचे और इन सब मे एक चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। इन नेताओं के रुकने से लेकर खाने-पीने तक के लिए बढ़-चढ़कर तैयारियां हुई थी । 

इसी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आने से सभी हैरान है। बतादें कि नई दिल्ली के जिस पांच सितारा होटल में चीनी प्रतिनिधिमंडल रुका था, उसे स्थिति संभालने में कई परेशानी हो रही थी। एक के बाद एक कई अजीब घटनाएं होने लगीं। 
भारत आए चीन के प्रतिनिधिमंडल को ताज पैलेस होटल में रुकवाया था। यहां ब्राजील का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। चीन के प्रतिनिधियों के पास एक अजीब से आकार का बैग था। सुरक्षा कर्मचारियों की नजर उसी पर लगीं रहीं। प्रोटोकॉल के मारे बैग अंदर ले जाने दिया गया।  थोड़ी देर में होटल के एक कर्मचारी ने चौंकाने वाली खबर दी। ‘संदिग्ध उपकरण’ होने की सूचना दी और इसके बाद 12 घंटे का ड्रामा शुरू हो गया। 

बैग में क्या था –

सुरक्षा दल उस कमरे के बाहर थे उन्होंने उस रहस्मई बैग को दिखाने को कहा तो चीनी दूतावास नहीं माना। माहौल तनावपूर्ण हो गया और 12 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। मामला तब शांत हुआ जब उस रहस्यमयी बैग को चीनी दूतावास भेज दिया गया। बैग में क्या था ये अभी तक पता नहीं चल सका। प्राइवेट इंटरनेट कनेक्शन की मांग की थी। हालांकि, होटल के स्टाफ ने इससे साफ इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *