मुंबई : गौरतलब है कि ईडी ने संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद उनके घर मिले 11.50 लाख रुपये को लेकर उनके भाई सुनील रावत ने बड़ी बात कही है। सुनील ने कहा कि ये राशि शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए रखी हुई थी,नोटों के बंडल पर एकनाथ शिंदे भी लिखा हुआ मिला है।
इसके अलावा मुंबई के पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कल 16 घंटे की पूछताछ के बाद राउत को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज कोर्ट में पेश कर प्रवर्तन निदेशालय रिमांड की मांग करेगा। इस घोटाले में उनसे पूछताछ, गवाह को धमकी, उनकी हिरासत को लेकर कई बड़ी खबरे आ रही है।
इस बीच, शिवसेना विधायक सुनील राउत ने दावा किया कि ईडी को जो राशि मिली है, वह शिवसैनिकों के अयोध्या दौरे के लिए थी। नोटों के बंडल पर ‘एकनाथ शिंदे अयोध्या टूर’ भी लिखा था। सुनील राउत ने यह भी दावा किया कि ये फर्जी मामला है। ईडी को इस घोटाले में राउत को फंसाने के कोई सबूत नहीं मिला है।

