खुफिया विभाग फिर फेल,मोहम्मद नदीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों के साथ रच रहा था साजिश

आपको बतादें कि इस बार भी फिर से सहारनपुर जनपद का खुफिया विभाग सफल नहीं हो सका कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी मोहम्मद नदीम लंबे समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से कनेक्ट था। और देश विरोधी साजिश करने में गुपचुप लगा था। स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं हुई। अब एटीएस की कार्रवाई के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए और अफरातफरी मच गई है।
25 वर्षीय नदीम ने गांव कुंडाकला में रहते हुए जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के साथ संपर्क बना लिए। आरोप है कि नदीम पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में लगा रहा।नदीम ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों को देश एवं प्रदेश से संबंधित गोपनीय जानकारी भी उपलब्ध कराई है। आरोपी लगातार साजिश रचता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *