देश की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में हत्या का मामला सामने आया है जहां एक कुख्यात गैंस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान को मार दिया गया है। जेल में ही सजा काट रहे एक बदमाश ने टिल्लू को लोह की रॉड से मार दिया। रॉड को टिल्लू के पेट में घोपा है। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हमले में वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया था। घायल अवस्था में ही टिल्लू को अस्पताल ले जाय गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मर्त घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक़, हमलावर का नाम योगेश टुंडा बताया है। ये जेल में नंबर आठ में था और मारने वाले कैदी को जेल नंबर नौ में रखा गया था। टिल्लू को बेहोशी की हालत में डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि टिल्लू पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं।
साल 2021 में रोहिणी कोर्ट में बदमाशों ने दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। रोहिणी कोर्ट संख्या 207 में जितेंद्र उर्फ गोगी के घुसते ही हमलावरों ने गोलियां बरसाई थी। पहली गोली उसकी पीठ पर मारी गई। गोली लगते ही उसने पीछे घूमकर हमलावरों की तरफ देखा तो फिर उसके सीने पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी गईं।

