नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू सेना अध्यक्ष की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। हिंदू सेना के अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्रधानमंत्री की गुजरात दंगों में भूमिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रसारित किए जाने के लिए बीबीसी और बीबीसी इंडिया पर प्रतिबंध करने के लिए मांग उठाई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि बीबीसी और बीबीसी इंडिया भारत में शांति और अखंडता को बाधित करने वाली कोशिश को दर्शाता है।
दरअसल ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने 2002 के गुजरात दंगों में प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री प्रसारित हुई थी और केंद्र सरकार ने भ्रामक मानते हुए इस पर बैन लगाया था। इस प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इस पर हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और बीरेंद्र कुमार सिंह ने भारत में बीबीसी के संचालन पर ही बैन लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई थी।

