कोल्हापुर : 89 वर्ष की आयु में महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया है। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने आज मंगलवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की है। जिसमें लिखा है कि अरुण गांधी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। तुषार गांधी ने ये भी लिखा है कि पिता का अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जाएगा।
दिवंगत अरुण मणिलाल गांधी महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के बेटे हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ उनके पिता यहां छपने वाले अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक रहे, जबकि मां इसी अखबार में पब्लिशर रहीं। अरुण गांधी ने बाद में अपने दादा की राह को चुनते हुए सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया है।
महात्मा गाँधी के पोते का 89 वर्ष की आयु में निधन

