सैफई : समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव के 85वें जन्मदिवस पर अखिलेश यादव परिजनों के साथ समाधि स्थल पर एकत्रित हुए जहां शांति यज्ञ हुआ। सैफई में समाधि स्थल पर भव्य स्मारक का शिलान्यास होगा। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सैफई प्रधान रामफल बाल्मिकी ने कहा कि श्री राम- श्री कृष्ण की तरह मेरे नेताजी की भी मूरत है। वह गरीबों के मसीहा था। उन्होंने बाल्मिकी समाज को सम्मान दिया था और नेताजी ने अवतार लेकर सैफई को एक धाम बनाया।इसके अलावा अयोध्या जयशंकर पांडे्य ने सम्बोधन में कहा कि यह स्मारक ही नहीं है बल्कि आने वाले दिनों में समाजवादियों का तीर्थस्थल होगा। ये बद्रीनाथ और केदारनाथ की तरह होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमें देश में अघोषित आपातकाल को खत्म करना है। 2024 में इसे खत्म करना है। अगर चूक गए 2024 में, तो सजा भुगतनी पद जाएगी। मंच पर बेटे अखिलेश यादव पहुंचे । उन्होंने मंच पर उपस्थित 50 बुजुर्गों का सम्मान किया। इसके बाद राम आसरे कुशवाहा और जय शंकर पांडेय की किताब का विमोचन भी किया। राजपाल कश्यप ने उनको चित्र भेंट किया है।
मुलायम सिंह यादव जन्मदिवस : समाजवादियों का तीर्थ स्थल बनेगा नेता जी की स्मारक

