सरहद पार प्यार की कहानी,जूली-अजय की प्रेम कथा

पाकिस्तान और भारत में वैसे चाहे जितने भी नफरती रिश्ते हों लेकिन फिर भी प्यार मोहब्बत परवान चढ़ रही हैं। जहां एक तरफ सीमा सचिन की कहानी सबके चर्चा का विषय है वहीँ इसी बीच मुरादाबाद में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले टैक्सी चालक अजय और बांग्लादेश की जूली के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई और जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के घर आ गई। उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म धर्म को अपना लिया। तीन माह पहले जूली अजय को अपने साथ बांग्लादेश ले गई। अब अजय ने वहां से अपने लहूलुहान हालत का फोटो भेजा है तब वहां से अजय ने मदद मांगी हैं। 
जूली के प्यार में अजय सरहद पार कर बांग्लादेश चला तो गया लेकिन पहुंचा मुरादाबाद का अजय फंस गया। वह अपनी मां को बार-बार मैसेज कर बता रहा है कि उसकी जिंदगी बचा लीजिए। जूली और उसके परिवार के लोग उसे डंडों से पीटते हैं। सुबह, दोपहर और शाम को उसकी पिटाई की जाती है। किसी तरह 15 हजार रुपये भेज दो।  अब जूली बांग्लादेश में अजय पर अत्याचार कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *