मुख्तार अंसारी को उम्रकैद,कभी बनारस में बनाई थी दहशत 

जेल में बंद माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जिंदगी का आज बड़ा फैसला हुआ है। जिसपर आज सोमवार को  वाराणसी के चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को उम्रकैद  की सजा सुनाई है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के बड़े भाई  अवधेश राय की हत्या योजनाबद्ध तरीके से हुई थी। कई बार रेकी की गई, फिर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 32 साल पहले ये हत्या की गई थी। संभ्रांत परिवार से आने वाला मुख्तार अंसारी बहुत कम उम्र में ही जरायम की दुनिया में सक्रिय था। गाजीपुर में 1988 में मंडी परिषद के ठेकेदार सच्चिदानंद राय की हत्या कर वह पहली बार सुर्खियों में आया। अवधेश राय अपने छोटे भाई अजय राय के साथ घर के बाहर ही खड़े थे। उनकी कार भी बाहर खड़ी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *