ग़ाज़ीपुर : मुख्तार अंसारी की कब्र पर आज बुधवार को फातिहा पढ़ी जाएगी। इसमें मऊ सदर से विधायक और मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी भी शामिल होने वाराणसी के ग़ाज़ीपुर पहुंचा है। वह करीब 17 महीने बाद घर गाजीपुर आया है। वह नवंबर 2022 से ही जेल में है। फातिहा में शामिल होने की पैरोल मिलने पर मंगलवार की देर शाम 7:40 बजे अब्बास को कड़ी सुरक्षा में पचलाना जेल से गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास को गाजीपुर जिला कारागार के उसी हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा, जिसमें सांसद अफजाल अंसारी को रखा गया था।
आज पिता मुख्तार की कब्र पर फातिहा पढ़ेगा अब्बास अंसारी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से गाजीपुर लाया गया है। अब्बास आज मुहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान जाकर अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ेगा, फिर जिला जेल लाया जाएगा। अब्बास अंसारी को हाई सिक्योरिटी में रखा जाएगा। सीसी कैमरे से निगरानी की जाएगी, जिसे लेकर जेल प्रशासन ने पहले से ही तैयारी की गई है। चार नवंबर 2022 से अब्बास जेल में है। उसे फरवरी 2023 से चित्रकूट से कासगंज की पचलाना जेल भेजा गया। अब्बास पर गाजीपुर कोतवाली, मऊ, लखनऊ और चित्रकूट में आठ मुकदमे दर्ज हैं। परिवार के लोगों को मिलने दिया जाएगा।

