उत्तराखंड के इन मंदिरों में भक्तों की लगी भीड़, माँ दुर्गा के किए दर्शन

देहरादून : आज से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हुई है। आज प्रदेश के अधिकतर मंदिरों  में भक्तों का ताता लगा रहा. हज़ारों की संख्या में भक्त माँ दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे और मंदिरों और घरों में माता रानी का दरबार बेहद ख़ूबसूरत सजाया गया है।  उत्तराखंड के कुछ खास देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की भरी भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की गई। चार घंटे का मुहूर्त है। भक्तों ने मंदिरों के साथ घरों में विशेष तैयारी कर मां के दरबार को भव्य रूप से सजाया है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। इस बार मां घोड़े पर आई हैं ।

नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार में मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना हुई और भरी संख्या में भक्त पहुंचे।  चमोली में इंद्रामति देवी मंदिर, गोपेश्वर चंडिका मंदिर, अनसूया माता मंदिर, जोशीमठ मां नंदा मंदिर और सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में लोगों ने मां भगवती की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर अपने आवास पर मां आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शक्तिस्वरूपा जगतजननी देवी मां से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *