मानव तस्करी निरोधक दस्ता की टीम ने ऑपरेशन स्माइल के चलते पांच महीने पहले घर से लापता हुए १३ वर्षीय किशोर को उसकी मां से आखिरकार मिलवा ही दिया। बाल गृह पहुंचते ही बच्चे को देखकर मां बिलख कर रोने लगी। माँ बेहद भावुक हो गई। टीम ने मां को संभाला। उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को अपने साथ दिल्ली लेकर आई।
ऑपरेशन स्माइल की नोडल अधिकारी सीओ सिटी जूही मनराल ने कहा कि 21 अक्टूबर को मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी दीपक चंद, मुकेश कुमार ने हरकी पैड़ी के गंगा घाट से 13 साल के किशोर को रेस्क्यू किया जिसनें अपना नाम राजू बताया। उसने अपना नाम राज पुत्र स्व. जगदीश निवासी पक्की खजूरी दिल्ली बताया था, दो दिन पहले परिवार को बिना बताए ट्रेन में बैठकर यहां आया था और उसेबाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर उसे राजकीय बालगृह में रखा गया और परिजनों की तलाश शुरू हुई ।मां को हरिद्वार लाकर बाल गृह ले जाकर बच्चे से मिलवाया।

