औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला देवर से लड़ाई के बाद अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को नहर पर लेकर पहुंची। यहां दो बच्चों को नहर के पानी में डुबोकर मार दिया, और अभी एक बच्चे की पुलिस नहर में तलाश हो रही है। मां की इस क्रूरता को देखकर सुनकर सभी हैरान है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। उधर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर बवाल करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया और पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर अभी तनाव की स्थिति है साथ ही गोताखोरों की मदद से एक बच्चे की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
माँ ने अपने ही हाथों अपने दो बेटों की कर दी हत्या,पढ़ें पूरा मामला

