रुद्रपुर : कुमाऊं में चार दिनों में सराफा कारोबारियों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है जो कि हल्द्वानी के एक सराफ पर बदमाशों ने फायरिंग की भी खबर है। बरा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बदमाशों के नए गैंग के बारे में सामने आई बात के अनुसार गैंग में कुख्यात गैंगस्टर से लेकर ढाबा स्वामी भी शामिल है। अब सवाल उठ रहा है कि कहीं यह बदमाश लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे बनकर सराफ से रंगदारी तो नहीं मांगी थी। काशीपुर में बीते मंगलवार को तीन सराफ व्यवसायियों से बदमाशों ने फोन कर करीब 1.30 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। बदमाशों का कहना था कि वह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के गैंग के सदस्य हैं। इस घटना के अगले दिन बुधवार को हल्द्वानी के सराफ पर फायरिंग हुई थी और बाद में बदमाशों ने फोन कर उसे धमकाया भी था। एक गोली पुलभट्टा थाना प्रभारी के कान के बगल से निकली। इस दौरान काफी देर तक उनका कान सुन्न अवस्था में रहा।
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे काशीपुर में, हुई बड़ी घटना

