उत्तराखंड में आज भाजपा के संगठन महापर्व का आगाज हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के ’संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ के तहत प्रदेश भाजपा के प्रथम सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की। जिला स्तर पर स्थानीय सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाई जाएगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, दो चरणों में संपन्न होने वाले प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।
सीएम धामी ने प्रथम सदस्य के रूप में ग्रहण की सदस्यता

