देहरादून: राजधानी देहरादून में 12 जगहों पर डेंगू का लार्वा पाए जानें के बाद हड़कंप मच गया है। नगर निगम की टीम ने इनसे संबंधित लोगों के पांच-पांच सौ रुपये के चालान किया है। यह लार्वा कहीं गमलों में ठहरे पानी में मिला है कहीं दुकानों के बाहर टंगने वाले त्रिपाल में रुके पानी में मिला है। पिछले तीन दिनों में नगर निगम की टीम को 12 जगहों पर डेंगू का लार्वा पाया गया है।
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि बुधवार को इंस्पेक्टर राजवीर चौहान, मनीश दढियाल और राजेश पंवार अपनी टीमों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में निकले थे। उन्होंने सहस्रधारा रोड, इनामुल्ला बिल्डिंग, राजपुर रोड आदि पर चेकिंग की।
राजधानी देहरादून में मिला कुछ ऐसा,रहिए अब सतर्क

