गौरीकुंड में भूस्खलन 13 लोग लापता,तलाशी अभियान जारी 

 उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भूस्खलन होने की वजह से 13  लोग लापता है। सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य के हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच चुकी हैं। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर है।दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती है। 


8 से 10 लोगों के आने के लापता हुए थे ऐसी खबर थी अब यह संख्या बढ़ गई है।  उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *