हरिद्वार ज्वालापुर में ध्वस्त हुई मजार, चली जेसीबी

हरिद्वार : प्रदेश सरकार ने जबसे लैंड जिहाद पर सख्ती की है तबसे राज्य में जेसीबी चलना शुरू हो गया है इसी कड़ी में आज हरिद्वार के ज्वालापुर में भारी विरोध के बीच चंदन वाली मजार को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मजार को ध्वस्त करने के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बेरिकेड्स लगाकर आवाजाही बंद रही औरमजार हटाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग आर्य नगर चौक पर एकत्र हो गए।
सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और गुस्सा दिखाया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद लोग लौट गए। मजार को हटाने की कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके को छावनी बन गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *