लखनऊ : गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी को हुए भयानक नुक्सान झेलना पड़ा है। जिसके बाद बसपा सप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा द्वारा उचित प्रतिनिधित्व देने के बाद भी मुस्लिम समाज ने हमारा साथ नहीं दिया ऐसी स्थिति में आगे इनको काफी सोच समझकर ही मौका दिया जाएगा। चुनाव में हुए नुकसान पर उन्होंने कहा कि हम इसका गहन विश्लेषण करेंगे और देश के करोड़ों, गरीबों, दलितों, शोषितों, आदिवासियों, पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए काम करते रहेंगे जिससे उनकी सुरक्षा व सम्मान पर मंडराता खतरा दूर हो।भाजपा ने 33, सपा ने 37, कांग्रेस ने 6, रालोद ने 2, आजाद समाज पार्टी ने 1 और अपना दल (एस) ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।
चुनावी परिणामों के बाद मायावती ने तोड़ी चुप्पी,बोलीं- मुसलमानों को सोच-समझकर ही टिकट देंगे..

