हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय प्रदेशभर में रैलियों का दौर चर रहा है। चुनाव प्रचार में सभी प्रमुख सियासी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी सोमवार को हिमाचल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिंग होगी। वहीं 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने समेत कई वादे किए। इसके साथ ही पीएम मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता को यह समझना होगा कि दवा बदलने से बीमारी दूर नहीं होने की बात उन्हें गुमराह करने के लिए कही जा रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि हिमाचल प्रदेश से बीजेपी के कई बड़े नेता हुए। लेकिन, उन्होंने सिर्फ अपनी तरक्की की और जनता की तरक्की पर कोई ध्यान नहीं दिया।
हिमाचल में भाजपा कर रही जनता को गुमराह : प्रियंका गाँधी

