SC से हताश होकर एवेन्यू कोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली : “जानते हैं कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए, जिसके बाद आज शुक्रवार को कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की और सिसोदिया के वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी बेल एप्लिकेशन फाइल की है।

इससे पहले सिसोदिया ने CBI की तरफ से हुई गिरफ्तारी पर सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी और मुख्य न्यायाधीश द्वारा फटकार लगाते  कहा था कि आपको पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए। दिल्ली में होने का यह मतलब नहीं की आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा घटघटाएंगे। 

सीबीआई हिरासत में हैं सिसोदिया-
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और वहां से सिसोदिया को पांच दिन की हिरासत में भेजा था। इससे पहले भी जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज चुके था और वरिष्ठ मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *