केदारनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत ने घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी व पालकी की किराए की दर बढ़ा दी है। सोनप्रयाग से बेस कैंप केदारनाथ तक घोड़ा-खच्चर से जाने के लिए यात्रियों को 3000 रुपये देने होंगे,जबकि 2022 में इतनी सोनप्रयाग से बेस कैंप तक 2740 रुपये किराया था। इतना ही नहीं बल्कि इस बार केदारनाथ से सोनप्रयाग वापसी के लिए 2100 रुपये किराया किया गया है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक डंडी से यात्रा करने पर यात्रियों को वजन के हिसाब से 7000 से 9000 रुपये तक भुगतान करने होंगे।
तीर्थयात्रियों के लिए जरुरी,किराया बढ़ा

