संसद के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही मणिपुर हिंसा पर विपक्ष ने हंगामा काटा जिसकी वजह से सत्र स्थगित किया गया। राज्य में हिंसा व महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के मामले पर नाराज विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया। लोकसभा की दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद दिन भर के लिए स्थगित हुई है।
विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने भारी बवाल मचाया । विपक्ष ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मणिपुर मुद्दे पर आए और बयान दें। संसद में राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार मामले की गंभीरता को समझती है। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। कुछ राजनीतिक दल चर्चा नहीं करना चाहते, इसलिए वे ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।मणिपुर मामलें पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने भी प्रतिक्रया दी है और कहा कि मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है और वहा जो हुआ है हिन्दुस्तान हिल गया है

