सीएम के दौरे से कार्यक्रम स्थल को फूका,धारा 144 लागू 

मणिपुर: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में आज भारी बवाल हुआ है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के दौरे से एक दिन पहले उनके कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ हुई है और वहां आग लगा दी गई है। पुलिस ने बताया है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित भीड़ ने ऐसा किया है। घटना के बाद, जिले में इंटरनेट पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही धारा 144 लागू हो गई है।

तनाव का माहौल –

पुलिस ने इस घटना ने बाद बताया है कि स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करके भीड़ को तितर-बितर किया और इसमें कार्यक्रम स्थल को नुकसान पहुंचा है। बता दें, यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 63 किलोमीटर दूर न्यू लमका में हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो गई है। पुलिस ने जिले में सुरक्षा बढ़ा दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *