लखनऊ : यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम आगामी 25 अप्रैल से पहले जारी होने की आशंका है। अगर 25 से पहले परिणाम जारी हुआ तो यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। इसके पहले 2023 में बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थीं। परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 55 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में साइबर सुरक्षा की पढ़ाई कराई जाएगी। विद्यार्थियों को योग, विज्ञान आदिक के साथ ही इंटरनेट और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षण संस्थानों में कौशल व आधुनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। मोबाइल फोन व इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ गया है। विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इसके प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शिक्षा देना जरूरी है।
इस तारीख हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट आने की संभावना, टूटेगा रिकॉर्ड

