भरतपुर में बयाना के सदर थाना इलाके के गांव अड्डा में दो पक्षों में जमीन को लेकर इस कदर विवाद छिड़ा की की हत्या कर दी गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की ट्रैक्टर से कुचल दिया उसकी हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक ने जमीन पर पड़े युवक पर आठ बार आगे-पीछे करके ट्रैक्टर के पहिये से वार किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। घटना से गांव में तनाव फैल गया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मृतक युवक निरपत गुर्जर पुत्र अतर सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एंबुलेंस में भेजा।
पुलिस की प्राथमिक जानकारी के अनुसार,अड्डा गांव के बहादुर गुर्जर और अतर सिंह गुर्जर पक्षों के बीच पिछले काफी समय से जमीन पर विवाद जारी था। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी-डंडों से मारा और दोनों पक्षों की महिलाएं भी इस लड़ाई में शामनें आ गयीं। झगड़े के दौरान निरपत नाम का युवक जमीन पर गिरा जिसपर बहादुर पक्ष के एक युवक ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। आरोपी रुका नहीं और गिरे निरपत के ऊपर ट्रैक्टर के पहिए चढ़ाए। इससे निरपत की मौके पर मौत हो गई।

