‘आप’नेता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को ED ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : शराब नीति मामले में आप पार्टी की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। आम आदमी पार्टी की आफ़ते बढ़ती जा रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली शराब नीति केस में आप नेता विजय नायर और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को ईडी ने गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को दिल्ली शराब नीति में मनी लांड्रिंग के लिए गिरफ्त में लिया गया है। 

ख़बरों की मानें तो, इससे पहले दोनों को सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया और दोनों को न्यायिक हिरासत में थे। दिल्ली शराब नीति के आम आदमी पार्टी के विजय नायर की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *